सावित्री देवांगन के सुपुत्र हेमंत देवांगन ने मुख्यमंत्री के हाथों में दिया 51 हजार का चेक
पाटन.कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हर कोई आतुर है, पीड़ितों की मदद के लिए कदम बढ़ा रहे हैं, इतना ही नहीं हर स्तर पर मदद करके इस महामारी को परास्त करना चाह रहा है । पाटन विकासखण्ड से भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशी भेजी जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को सखाकुंज पाटन से सावित्री देवांगन के सुपुत्र हेमंत देवांगन कार्यवाहक अध्यक्ष ,नगर कांग्रेस कमेटी पाटन ने कोरोना संकट ने निपटने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उनके हाथों में चेक प्रदान किया ।।
