रानी तराई ,,,, स्वर्गीय दाऊ राम चंद साहू शासकीय महाविद्यालय एक शासकीय शाला में संचालित हो रहा था ।भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए माननीय श्री भूपेश बघेल ने 24 घंटे में 25 लाख की प्रथम किस्त प्रस्तावित अल्प समय में स्वीकृत कर कार्य आरंभ करने के निर्देश देने के पश्चात आज भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। उक्त विचार जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत पाटन की सभापति रमन टिकरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा की प्रगति हेतु संवेदनशीलता का परिचय दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजे श ठाकुर ने कहा कि छात्रों की सुविधा हेतु शासन तत्पर होकर इस अवसर पर भविष्य जैन एवं चंदन गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं सरपंच निर्मल जैन ने कहां की भवन की जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख तत्काल स्वीकृत प्रदान कर हृदय शीलता का परिचय दिया कार्यक्रम में मोहन जोशी, ललित ठाकुर प्रशांत तिवारी , जितेंद्र धुरंधर ,श्री नवीन , शशि प्रभा टिकरिया ,श्रीमती राधिका पारधी, श्रीमती ममता पारधी , संजू श्रीवास ,कु.रेशमी महिश्वर, कु. भारती गायकवाड, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती आराधना देवांगन, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, नरेश मिश्रा , महेश्वरी निषाद एवं कुमारी सीमा वर्मा उपस्थित थे ।
नवीन निर्माण हेतु भूमि पूजन सार्थक प्रयास है”* – अशोक साहू-
