अम्लेश्वर,,, श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल दुर्गा नगर अमलेश्वर में ग्रीन डे मनाया गया। ग्रीन डे छत्तीसगढ़ी थीम पर आयोजित की गई ।जिसमें बच्चों ने छत्तीसगढ़ी पकवानों एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया । हरेली के त्यौहार जिसमें हमारे अन्नदाता किसान के उपयोग में होने वाले औजारों की पूजा कर ग्रीन डे उत्सव प्रारंभ किया गया ।बच्चों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का चाव भी चखा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने वाला हमारा यह पर्व धूमधाम से मनाया गया बच्चों को वातावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण के प्रति उत्साहित करने के लिए यह उत्सव विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है जिसमें बच्चों को 5 ईयर प्लांटेशन प्रोजेक्ट दिया जाता है, जिसके तहत जो बच्चे अपने पौधों को 5 साल तक सुरक्षित बढ़ा करते हैं । उन्हें वार्षिक परीक्षा में विशेष अंक प्रदान की जाती है आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार श्रीमान मनमोहन सिंह ठाकुर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डॉ योगेश श्रीवास्तव श्रीमान लालचंद पृथवानी श्रीमान अमित द्विवेदी एवं संस्था के डायरेक्टर डॉ योगेश तिवारी, प्रिंसिपल श्रीमती आस्था तिवारी तथा विद्यालय के शिक्षिकाओं सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संजीवनी पब्लिक स्कूल अमलेश्वर में ग्रीन डे मनाया,,
