भाजपा का दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

उतई ।भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलबरस में संपन्न जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ,दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन की उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा विधानसभा स्तर में 23 बिंदुओं पर होने वाली नियुक्ति का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व बिल्कुल अब चुनावी मोड़ पर आ चुका है और इसके साथ साथ हमें भी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करनी होगी जो नियुक्तियां भी होनी है विधानसभा चुनाव को लेकर उसमें विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों के हिसाब से अपना कर्तव्य का संपादन करें।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण विधानसभा के जो प्राण प्रिय कार्यकर्ता जांबाज भी और जोशीले भी इनके कार्यशैली निश्चित तौर पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे पर पार्टी के द्वारा अभी जो चुनाव के दृष्टिकोण से दायित्व का निर्धारण आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है उसे हम सभी अपना 100% ऊर्जा का इस्तेमाल कर पूर्ण करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरिस साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, रिसाली मंडल महामंत्री राजु जंघेल, सोनू राजपूत,शिव निषाद, पुरन देशमुख, माधव देशमुख, दिनेश देशमुख, अजीत चंद्राकर,मनोहर देवांगन,अजीत चौधरी, दुर्गेश साहू, विक्की चंद्राकर, लिकेश्वर देशमुख, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती पुस्पा सिंह, श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती यामिनी हरमुख, देवेंद्र भारती, घनश्याम दिल्लीवार, चंदू देवांगन, संतोष साहू, कृति देशमुख, मोती लाल निषाद, विश्राम सिंह दिल्लीवर, अजय चौहान, जगन्नाथ देवांगन , दीपक कुमार निषाद , नंदलाल निषाद, धनेश राम निषाद, भुवनलाल निषाद, रेखराम चंदेल, लक्ष्मण सिंह, पुरषोत्तम लाल, विकास कृतश्रेठ, रूपनारायण शर्मा, दिनेश देशमुख, राजेन्द्र हरमुख, नंदूराम देशमुख, पोसनलाल, जगनू लाल, अशोक, भावसिंह, धरमपाल पिपरिया, खिलावन सिंह, भानुप्रताप शर्मा, दिनेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *