संवाददाता हेमन्त तिवारी
छुरा /विगत दिनों हाईस्कूल गायडबरी में छात्र संघ का चुनाव किया गया जिसमें हाई स्कूल के अध्यक्ष सरिता ,उपाध्यक्ष भवानी बनी कक्षा 10वीं के कक्षा नायक टोमन लाल उप कक्षा नायक रेणुका कक्षा 9वीं के कक्षानायक गरिमा उपकक्षा नायक टाकेश्वर को बनाया गया। साथ ही शपथ ग्रहण भी कराया। संस्था के प्राचार्य महोदय डोमेंद्र कुमार साहू नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी प्राचार्य साहू ने शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक शनिवार को होने वाली कार्यक्रम सप्ताहिक मूल्यांकन विभिन्न प्रकार के एजेंडा विषय पर चर्चा की साथ ही शाला की समस्त गतिविधियों में अनुशासन बनाकर परिपालन करने का निर्देश दिया एवं विगत वर्षों तक प्राप्त विद्यालय की परीक्षा परिणामों से अवगत कराया कि हमारा स्कुल छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा गरियाबंद जिला के 72हाई स्कूलों में से तीसरा स्थान छुरा विकासखंड में प्रथम स्थान अतः विद्यालय को कलेक्टर गरियाबंद आकाश छिकारा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है इसी तरह अपने विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया जिसमें समस्त स्टाफगण कामताप्रसाद ध्रुव, नरेंद्र दीवान,भोजराम साहू, प्रीति तिवारी,प्रेमशंकर शुक्ला एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

