आत्मानंद विद्यालय राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा का हुआ सम्मान

संवाददाता हेमन्त तिवारी राजिम / शासकीय रामबिशल पांडे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा व्याख्याता ने गत दिवस एनसीसी आर्मी विंग में अफसर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर एएनओ सम्मेलन में सम्मान किया गया। जिसमें 27 सीजी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरव कुमार, ऐडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप नायर तथा एस एम सूबेदार मेजर प्रथम सिंह के करकमलों से प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। एनसीसी का मुख्य ध्येय एकता और अनुशासन को चरितार्थ करते हुए नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दशकों से संचालित एनसीसी द्वारा छात्रों को सशस्त्र बलों में कैरियर बनाने का अनुकूल वातावरण,अभ्यास और प्रेरणा दी जाती है। इस दायित्व को निर्वहन हेतु विद्यालय के सक्रिय ऊर्जावान शिक्षक सागर शर्मा का चयन कर अफसर प्रशिक्षण अकादमी कामठी (नागपुर) में प्रशिक्षण प्राप्त किए ।इस प्रशिक्षण के दौरन सागर शर्मा ने एनसीसी आर्मी विंग में अफसर प्रशिक्षण अकादमी कामटी (नागपुर ) में आर्मी कमीशन का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 13 वाँ स्थान प्राप्त किया। एएनओ सागर शर्मा के प्रशिक्षण उपरांत अल्फा ग्रेड उत्कृष्ट स्थान लेकर उत्तीर्ण होने पर कर्नल सौरव कुमार कमांडिंग ऑफिसर 27 छत्तीसगढ बटालियन एनसीसी रायपुर, लेफ्टिनेट कर्नल प्रदीप नायर प्रशासनिक अधिकारी, सूबेदार मेजर प्रथम सिंह ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कैप्टन दुष्यंत कुमार ध्रुवा एनसीसी अधिकारी शासकीय राजीवलोचन महाविद्यालय राजिम,कैप्टन विजय सिंह राजपूत एनसीसी अधिकारी सेठ फूलचंद कालेज नवापारा, थर्ड अफसर पुरुषोत्तम वर्मा एनसीसी अधिकारी शासकीय उ मा वि पांडुका ,थर्ड अफसर तोषराम ध्रुव एनसीसी अधिकारी शासकीय उच्च हरिहर नयापारा ने सागर शर्मा एनसीसी अधिकारी को आर्मी कमीशन में बेहतर अंक अर्जित कर अल्फा ग्रेड हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही इस उपलब्धि पर नगरवासियों और विद्यालय परिवार द्वारा बधाई व शुभकामनाएँ‌ प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *