चक्रवाती तूफान से कही टूटा पेड़ ,कहि उड़ा शीट,जायजा लेने पहुँचे जिला पंचायत सदस्य -हर्षा चन्द्राकर

पाटन. अंचल में बीती रविवार को दोपहर से देर शाम तक नोतपे मौसम में घण्टो भर का झमाझम बारिश व चक्रवाती तूफान सरसरी चला।
लगभग दो घण्टे की झमाझम बारिश व चक्रवाती तुफान ने पूरे पाटन अंचल के सभी गांवों में तहलका मचा दिया ,तूफान से कही पेड़ गिरा ,तो कही निर्माणाधीन मकान के दिवाले गिरे, तो कहि छप्परटूटे व शीट उड़े। जिसमे ग्रामीण गरीब लोगों का काफी अधिक आर्थिक नुकसान हुआ है ।
जिसमें पाटन विकासखंड के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद निवासी कमलेश धनकर पिता विष्णु धनकर तूफान से हुए छतिग्रस्त मकान का सुधार कर रहा था, जिसमे पैर का फिसल जाने से पसली में 6 जगह फैक्चर व पैर दो जगह फैक्चर हो गया है। घटना घटित होने बाद परिजनों ने पिडीत को उतई स्थित महिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया उसके बाद रायपुर नारायणा हॉस्पिटल रिफर किया गया है। जिसकी जानकारी होते ही छेत्र के जिला पँचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने सेलूद पहुँचकर
गांव में बीती दिनों के तूफान से हुए ग्रामीणों के हानि का जायजा लेने पहुँचे । जायजा में पता चला की सेलूद निवासी तोरण वर्मा, संजू शुक्ला व कमलेश धनकर के साथ साथ अन्य कई ग्रामीणों को तुफान से अत्यधिक आर्थिक नुकसान हुआ है। जिला पंचायत सदस्य ने प्रभावित घरवालों से चर्चा भी की जिसमे पता चला है की कई घरों में अभी तक प्रशासनिक अमला पहुंचा ही नही है। कितना नुकसान किसको हुआ है,उसका आकलन हुआ ही नही। इस पर पटवारी से फोन पर चर्चा करने से पता चला की वो कल दिनभर में दो घरों का आकलन कर प्रकरण बनाया है, बाकी अन्य तूफान प्रभावित निवासियों का पटवारी द्वारा नही बनाया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। श्रीमती चन्द्राकर ने बताया कि कमलेश धनकर अत्यंत गरीब परिवार से है। उन्हें इलाज के लिए अधिक रुपयों की आवश्यकता है, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने क्षेत्रीय विधायक व राज्य के मुखिया श्री भुपेश बघेल जी से मांग किया की उक्त पीड़ित व्यक्ति का समस्त इलाज अपने स्वेछानुदान निधि से करवाने की कृपा करेंगे। साथ में खिलेश मार्कण्डेय सदस्य जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती खेमिन साहू सरपंच, रमेश देवांगन , लवण बंजारे, संजू शुक्ला, सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *