उतई । ग्राम करगाडीह में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक व जनपद ट्राफी का ग्रामीण स्तरीय आयोजन राजीव युवा मितान क्लब व ग्राम पंचायत के द्वारा किया गया।जिसमें कब्बडी,कुर्सी दौड़,फुगड़ी,लंबी कूद,दौड़ व चीला सजाओ आदि प्रतियोगिता शामिल था।इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर सरपंच घनश्याम गजपाल,उपसरपंच संतोष सोनावानी,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष भेखचन्द साहू, गौठान अध्यक्ष रूपेंद्र साहू,जिला सचिव कांग्रेस कमेटी जामवन्त गजपाल,बूथ अध्यक्ष टीकम यादव,राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारीगण घनश्याम साहू,कामेश्वर साहू कौशल साहू,राहुल पाटिल,नितीश हिरवानी,धरम जीत हिरवानी,चंद्रेश साहू,राधा बंधे,संगीता बंधे,गीता पाटिल,शीतल यादव,पूजा साहू,रामति पाटिल,सक्रीय महिला धनेश्वरी साहू,रामेश्वरी साहू,प्रेरक तालेश्वरी साहू तथा वरिष्ठ नागरिक मन्नूलाल साहू,मनोज बघेल,बसंत सोनवानी,हेमन्त साहू, सहित प्रतिभागी बच्चे,महिलाएं व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़िया खेलो आनंद लिया।
करगाडीह में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक व जनपद ट्राफी का हुआ आयोजन
