विकास अंभोरे की रिपोर्ट,,,
कांकेर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद बस्तर सांसद दीपक बैज का कांकेर के प्रथम प्रवास पर जिले के कोने – कोने से आये कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। बस्तर के प्रवेश द्वार चारामा से लेकर कांकेर मुख्यालय तक जगह जगह कांग्रेसजनो ने जोशीला स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को शुभकामनाएं देकर आत्मीय स्वागत किया। युवा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण को मिशन 2023 के लिए लगन और समर्पण से कार्य करने कहा। श्रीमती सुभद्रा सलाम ने कहा की कांग्रेस पार्टी आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तथा संगठन के मुखिया दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेताओ और युवाओ के साथ शानदार जीत दर्ज करेगी। कांकेर जिले मे तीनो विधानसभा अंतागढ, भानुप्रतापपुर और कांकेर मे भी बड़ी अंतर से हम जीतेंगे। हमारा जिला कांग्रेस कमेटी का जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, जोन- सेक्टर स्तर और बूथ स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है। साथ ही एन.एस.यु.आई. और युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस से जुड़े सभी संगठन चुनावी मैदान मे उतरने तैयार है। हमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना है। हमें नफरत के खिलाफ लडाई लड़ना है और भाईचारा, अमन कायम करने लोकतंत्रिक ढंग से राजनीति करना है साथ ही क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के भव्य स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के तीनो विधायक शिशुपाल सोरी, सावित्री मनोज मंडावी, अनूप नाग, शिव नेताम, शंकर धुर्वा, हेमंत ध्रुव,छ. ग. शासन आयोग/मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर, नितिन पोटाई, नरेश यादव, दिलीप खटवानी, एवं बिरेश ठाकुर, सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी व महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एन.एस.यु.आई. और समस्त कार्यकर्ता गण को हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
