
शनिवार दिनांक 15 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में गठित विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया गया। परिषद के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी देने के साथ साथ जागरूक एवम उत्तम नागरिक के कर्तव्य का आभास करवाना है।प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल एवम वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती श्वेता सिंह के द्वारा इस कार्यक्रम में शाला नायक ,शाला नायिका, उप शाला नायक, उप शाला नायिका एवं विद्यालय में विभाजित सभी सदनों के पदाधिकारियों को बैच लगा कर शपथ दिलवाया गया।शाला नायक के रूप में कक्षा बारहवीं के ढालेश्वर साहू एवं शाला नायिका के रूप में बारहवी कक्षा की कुमारी पुष्पलता चयनित हुई थी। यह चुनाव कक्षा 9वी से 12वीं के समस्त विद्यार्थियों के द्वारा मतदान करके किया गया था। इसी तरह उप शाला नायक के रूप में भावेश वर्मा एवं उप शाला नायिका के रूप में कुमारी निशा साहू का चयन किया गया। ये दोनो विद्यार्थी कक्षा ग्यारहवी से चुने गए थे। इनके साथ सभी कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों का भी चुनाव किया गया। माना जाता है कि विद्यार्थीयों का यह परिषद विद्यालय के प्रशासन एवम विद्यार्थियों के बीच सेतु का कार्य करेगा जिससे भविष्य में शाला के विकास का कार्य सुचारू रूप से एवम सामंजस्य के साथ नियोजित हो सके। चुनाव प्रभारी के रुप में कला संकाय की श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर एवम श्रीमती स्मृति नायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम में शाला में चार सदनों में बांटे गए शिक्षिकाओं के द्वारा भी समस्त सदन के पदाधिकारियों को बैच लगाया गया। अरपा सदन में कुमारी प्रीति ताम्रकार, श्रीमती प्रियंका खापर्डे ,श्रीमती गायत्री सैनी एवं कुमारी सरस्वती बंजारे शिक्षिका प्रभारी के रूप में चुनी गई इसी प्रकार इंद्रावती सदन में श्रीमती अलका आगलावे, सुश्री इंद्राणी बोस ,श्रीमती सोमा सरकार एवं देवेंद्र साहू प्रभारी नियुक्त हुए। महानदी सदन में श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर ,श्रीमती सरिता श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्मृति नायक प्रभारी शिक्षक बने। शिवनाथ सदन प्रभारी के रुप में शाला की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल, श्रीमती विभावरी केशरी, श्रीमती अपर्णा तिवारी एवम श्रीमती सारिका सोनी ने प्रभार लिया। प्राचार्य महोदया एवम सभी सदनों के शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवम आगामी गतिविधियो के लिए रुपरेखा बताई गई।शपथ ग्रहण एवं बैच वितरण के पश्चात विद्यालय में हरेली के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी प्राचार्य महोदया, समस्त शिक्षक गण, कार्यालय में कार्यरत श्री सितेंद्र शर्मा, श्री राजकिशोर टंडन एवम शाला के विद्यार्थियों के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।
