बीएलओ एवं सुपरवाइजरो को दिया जा रहा प्रशिक्षण

बेमेतरा 15 जुलाई2023/ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ज़िले में नये पुराने मतदाताओं की साथ ही नववधु और बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर सम्मान भी किया जा रहा है। महाविद्यालयों में नये मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलायी जा रही है। विगत दिवस नवागढ़,बिहारपुर के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजरो का निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बिहारपुर में प्रशिक्षण दिया गया। अपर कलेक्टर कलेक्टर श्री छन्नूलाल मार्कण्डेय,जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री धीरेंद्र जायसवाल सभी उपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजरो मतदान की शपथ दिलायी । उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फार्म 6 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया व घर.घर जाकर सर्वे के दौरान प्राप्त फार्म का संधारण करना एवं ऑनलाइन एंट्री करने हेतु कहा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को एप्लीकेशन में के बारे में पावरप्वाइंट प्रस्तुति (पीपीटी) के ज़रिए बीएलओ एप्लीकेशन फॉर्म को भरने हेतु बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में तहसीलदार बिहारपुर विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर रामकेश्वर शाहवाल, संजय जायसवाल तथा सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *