कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण


प्रगतिरत कार्यो को जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश

गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने नगर पालिक क्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शहर में चल रहे प्रगतिरत कार्यो का जायजा लेकर कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश नगर पालिका गरियाबंद के अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर ने शहरी गौठान, छिंद तालाब, महारिन तालाब, रावनभाठा तालाब, पौनी पसारी, मुक्तिधाम, सांई गार्डन एवं बॉलीबाल ग्राउंड का अवलोकन किया। उन्होंने तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही पौनी पसारी निर्माण कार्य में भी तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शहर में साफ-साफई व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिये। उन्होंने शहरी गौठान के निरीक्षण के दौरान गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के बारे में जानकारी ली। साथ ही मवेशियों के डे-केयर के रूप में विकसित किये गये गौठान मंें चारे-पानी से संबंधित सभी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टामसन रात्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *