उतई में नवीन विश्राम गृह का लोर्कापण हुआ


उतई । दूर्ग ग्रामीण विधानसभा मे साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हर विभाग मे काम हुआ है। उतई मे विश्राम गृह के निर्माण हो जाने से विभिन्न कार्यक्रम हेतु अब सुविधा मिलेगी।यह बातें गृहमन्त्री ताम्रध्वज साहू ने उतई नगर में 80 लाख की लागत से बने नवनिर्मित विश्रामगृह के लोकापर्ण समारोह को मुख़्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख नंदकुमार सेन (अध्यक्ष केस शिल्प बोर्ड) योगिता चन्द्राकर (कृषि सभापति जिला पंचायत सदस्य) रिवेन्द्र यादव (अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग) झमित गायकवाड़ (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत ),मुकुंद पारकर(अध्यक्ष, सरपच संघ)लक्ष्मी साहू(जिला पंचायत सदस्य) सीमा साहु (अध्यक्ष, रिसाली कालेज)पार्षद प्रहलाद वर्मा(अध्यक्ष, उतई कालेज) भीषम हिरवानी, खुमान साहू, विकास चन्द्राकर, तोषन साहू, युधिष्ठिर सोनवानी, अनिल अग्रवाल,तरुण बंजारे ,दिवाकर ग़ायकवाड सहित अन्य जनप्रतिनिधिगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *