डुमरडीह में विभिन्न कार्यो का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण

प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ


उतई ।ग्राम डुमरडीह मे आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए गृह मंन्त्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की इस गांव में विकास की दिशा में सतत रूप से काम हो रहा है।जब मैं पाउवारा गांव में था तो स्व.मोतीलाल वोरा जी के समय भी काँग्रेस को यहां से एकतरफा वोट मिलता था।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सभी सड़को का निर्माण हुआ है। अब हम सब मिलकर डुमरडीह को आदर्श गांव बनायेगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण व माँग पत्र का वाचन सरपंच चक्षुप्रभा ने किया।कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख ने की।विशेष अतिथि नंदकुमार सेन (अध्यक्ष केस शिल्प बोर्ड) योगिता चन्द्राकर (कृषि सभापति जिला पंचायत सदस्य) रिवेन्द्र यादव (अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग) झमित गायकवाड़ (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत ),मुकुंद पारकर(अध्यक्ष, सरपच संघ)लक्षमी साह(जिला पंचायत सदस्य) सीमा साहु (अध्यक्ष, रिसली कालेज) चक्षुप्रभा योगेश्वर महिपाल (सरपंच ग्राम पंचायत डुमरडीह) थे।इस अवसर पर उपसरपच प्रदीप पाटिल, उमेद जांगड़े,राकेश हिरवानी, राजेश साहू,दिवाकर गायकवाड,टिकेश्वर बघेल, जामवंत गजपाल, टीकेन्द्र ठाकुर, घनश्याम गजपाल,जेबा खान, केशव महिपाल,गोपाल जांगडे, डीकेश वर्मा, सुर्यप्रकाश ,प्रमिला उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन खिलेन्द्र यादव ने किया।
इनका हुआ सम्मान हुआ
ग्राम डुमरडीह मे प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत आकाश जांगडे,कु यमुना चक्रधारी,कु किरण वर्मा,डिकेश कुमार, युक्ति चक्रधारी, शिवा बघेल, कासी राम बघेल, हिमानी गायकवाड, कु जागृति यादव, मेघा, राजेंद्र गायकबाड़, अभिषेक तपन,प्रेरक व मितानीनो का सम्मान हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *