दुर्ग. दूर्ग जिले में भी कल देर रात कोरोना का मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। इससे पहले भिलाई के केम्प 1 में भी कोरोना का मरीज मिला था। देर रात कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि के बाद नगर पालिक निगम रिसाली के मौहारी मरोदा में एक बुजुर्ग को कोरोना पाजेटिव पाया गया है। जिसका परिवार बी एस पी गेट के मौहारी मरोदा के सड़क से लगे मकान में निवास करता है।मरीज को ईलाज के लिये भर्ती करवाया गया है। रविवार की रात 11 बजे से मौहारी मरोदा को सील कर दिया गया है। बी एस पी गेट से मजदुरो के आवागमन को रोक दिया गया है। साथ ही स्टेंशन मरोदा रेलवे ब्रिज के नीचे लोहे की बेरिकेट्स लगाकर सील कर दिया गया है। साथ ही यहां पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। मरोदा में कोरोना के मरीज मिलने के बाद उतई, सेलूद, सहित पाटन क्षेत्र के गावों से रोज भिलाई काम मे जाने वाले लोगों में हड़कम्म मच गया है।


