गावों में शासकीय घास व चारागाह जमीन पर प्रत्येक परिवार को पौधा लगाकर सुरक्षित करने का जवाबदारी दें-अश्वनी साहू

पाटन. ब्लाक के ग्राम पतोरा के पूर्व सरपंच एवं तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने बताया कि गांव-गांव में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है । जिससे तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है । इसके लिए अश्वनी साहू ने अधिकारियों से अनुरोध किया है और मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा से भी अपना सुझाव रखा कि प्रत्येक राशन कार्ड के परिवार संख्या के आधार पर गांव के शासकीय घास जमीन, चारागाह जमीन,तालाब पार या मनरेगा से बने नए तालाब पार पर बृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाए एवं वृक्षों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उसी परिवार की होगी एवं वर्ष में एक बार सत्यापन किया जाए की परिवार से लगाए गए पेड़ में से कितने पेड़ सुरक्षित एवं जीवित है। मान लो यदि एक परिवार के द्वारा लगाए गए एक पेड़ मृत पाए जाते हैं तो आगामी वर्षों में एक पेड़ अतिरिक्त लगाया जाए जिससे बीते वर्ष की भरपाई हो सके। इसी प्रकार किसान भाइयों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के आधार पर उतने ही पेड़ लगाया जाए एवं उनको सुरक्षित एवं जीवित रखा जाए इस प्रकार से हम लोग सभी वर्गों को साथ में लेकर पर्यावरण को संतुलित करने की दिशा में अच्छा प्रयास कर सकते है।
श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपना हरियर छत्तीसगढ़ गढबो नवा छत्तीसगढ़ को पूरा करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *