प्रधानमंत्री मोदी के सभा में रायपुर गए पाटन विधानसभा के मानिकचौरी का ग्रामीण लापता, सांसद विजय बघेल ने रायपुर एसपी को खोजबीन करने किया निर्देशित,घर जाकर परिजनों को बंधाया ढाढस

पाटन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने गए जेठूराम साहू, पिता स्व फिरतु राम साहू, उम्र – 70 वर्ष ग्राम मानिक चौरी, पोस्ट सांतरा, तहसील पाटन, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग (छ ग) विधानसभा क्षेत्र पाटन रायपुर में कही लापता हो गया है l जिसे खोजबीन करने के लिए सांसद विजय बघेल जी ने रायपुर एस पी एवं टी आई को निर्देशित किया है l उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द ढूंढ कर घर वापस पहुंचा दिया जाएगा l

लापता की खबर लगते ही संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल सब कार्य को छोड़कर जेठूराम साहू के निवास स्थान मानिकचौरी पहुंच उनके पत्नी श्रीमति अनुसुइया साहू पुत्र गजाधर साहू से मुलाकात किया एवं परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द खोजकर सकुशल घर वापिस आएगा l सांसद विजय बघेल ने शुभम शर्मा और उपकार चन्द्राकर को सरस्वती नगर थाना रायपुर भेजकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाया गया l परिवार से मुलाकात के समय मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू एवं बूथ अध्यक्ष लोकेश्वर साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *