उमरपोटी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण हुआ


उतई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उमरपोटी में संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक शाला उमरपोटी , नेवई भाठा , माध्यमिक शाला , उच्चतर माध्यमिक शाला उमरपोटी के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग रहीं । विशिष्ट अतिथि श्री टिकेंद्र ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत उमरपोटी , श्री दिवाकर गायकवाड़ अध्यक्ष शाला विकास समिति , श्रीमती धनेश्वरी साहू अध्यक्ष प्राथमिक शाला विकास समिति , शिक्षाविद श्री सुखचंद देशलहरे , पंच श्रीमती सुरेखा बघेल , संकुल समन्वयक श्री विजयशंकर डहरिया ,प्राचार्य श्रीमती कीर्ति प्रधान , श्रीमती कल्पना देवांगन, श्री सावंत राम साहू , श्रीमती मंजू साहू प्रधानपाठक , हेम्प्रकाश दीपज्योति , संध्या चंद्राकर ,ललिता नौरंगे, टुमन देवांगन, राहुल ,चैनसिंह साहू इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे । कक्षा पहली , छठवीं व नवमी के छात्रों को स्लेट पेंसिल, पुस्तक वितरण किया गया । ततपश्चात अतिथियों द्वारा छात्रों को उद्बोधित करते हुए उन्हें नियमित शाला आने व पढ़ाई करने की प्रेरणा दी गई । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. दीक्षा चौबे ने किया ।
संकुल अध्यक्ष व प्राचार्य श्रीमती कीर्ति प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों व शिक्षक स्टाफ , बच्चों द्वारा शाला-प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *