रविवार ,9 जुलाई, प्रातः 10:30 बजे, बुढेश्वर महादेव रायपुर, प्रतिवर्षानुसार सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार 9 जुलाई, (श्रावण मास) को प्रातः 10:30 बजे से बुढेश्वर महादेव मंदिर रायपुर ,(बूढ़ा तालाब गार्डन के पास) से जल लेकर महादेव घाट हटकेश्वर महादेव तक बोल बम कावर यात्रा आयोजित है । बुढेश्वर महादेव से जल लेकर हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया जाएगा । विशेष — 1-सदस्यगण भगवा या पीला पोशाक में आए । 2–कांवरिया लोटा (स्टील, प्लास्टिक, तांबा या आवश्यकतानुसार) साथ लेते आये। *समय का विशेष ध्यान रखें* *पौराणिक मान्यता* –सावन में सृष्टि का नेतृत्व शिवजी करते हैं । इस पूरे माह में शिवजी पृथ्वी में विचरण करते हैं। बोल बम के जयकारे व जल अभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है ।कृपया ब्राह्मण समाज के साथ सभी समाज के सदस्य गण भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि भगवान तो सभी समाज के होते हैं। विनीत –ललित मिश्रा प्रदेश/ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गण।
