भाजपा के अल्पकालिक विस्तारक ने मध्यमण्डल पाटन के छ शक्तिकेन्द्र में किया सघन दौरा

पाटन। भारतीय जनता पार्टी मध्यमण्डल पाटन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं जिला भाजपा दुर्ग के मार्गदर्शन में अल्पकालिक विस्तारक की नियुक्ति कर संगठनात्मक कार्य के लिए प्रवास पर भेजा गया था l मध्यमण्डल में विस्तारक के रूप में सुश्री विभा नहरेल जी मरवाही से आगमन हुआ l उनके द्वारा मध्यमण्डल के छः शक्तिकेन्द्र के अठारह बूथों में जाकर बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी एवं बूथ में निवासरत सभी स्तर के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं से बैठक के माध्यम से संगठनात्मक बैठक किया l बैठक में प्रमुख रूप से बूथ की संरचना एवं संगठन के विषयों पर चर्चा किया गया l

सुश्री विभा नहरेल ने बताया कि अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए केंद्र के मोदी सरकार की एक एक योजनाओं को लेकर आम जनता के पास जाए और उन्हें बताये l केंद्र सरकार नौ साल में गाँव, गरीब, मजदूर, बेसहारा, अंतिम छोर में निवासरत परिवार के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्यवन किया जा रहा है l जो कि प्रचार प्रसार के अभाव में जनता के बीच नही पहुंच पा रही है l उसे भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर बताये l पिछले नौ सालो में मोदी जी ने भारत को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने का काम किया है l मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोक लुभावने वादा किया लेकिन धरातल पर दिखाई नही देता l जनता को गुमराह करके पूरे पांच साल राज किया है l प्रदेश के साथ साथ उनके स्वयं के विधानसभा पाटन की स्थिति सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गयी है l मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारा को बुलंद करते हुए सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा को शत प्रतिशत अमली जामा पहनाने काम किया जा रहा है l

लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि संगठन में सबसे ज्यादा ताकत है बिना संगठन के कोई भी सफलता अर्जित नही किया जा सकता l छ ग कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ पौने पांच सालों में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया l जनघोषणा पत्र में जो छत्तीस वादों के साथ कुर्सी हासिल किया था गंगाजल की झूठी कसम खाकर छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को छलने का किया है l माता बहनों के विश्वास को ठगने का काम किया है l जिस शराब को पूर्ण बंद करने की बात कही थी उसका उल्टा गांव गांव गली गली में अवैध शराब व नशीली पदार्थ पहुंचाया जा रहा है l माताएं परेशान और हताश हो गयी है l उसका बदला लेने का सही समय आ चुका है l छत्तीसगढ़ की मतदाता को कांग्रेसियों ने बेवकूफ बनाने का जो काम किया है उसका हिसाब मतदाता ही लेंगे l

लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भूपेश सरकार सिर्फ घोटालों की सरकार बनकर रह गयी है l शराब घोटाला दो हजार करोड़, कोयला सिमेन्ट घोटाला पांच सौ करोड़, चावल घोटाला पाँच हजार करोड़, गौठान घोटाला तेरह सौ करोड़, डी एम एफ घोटाला दो सौ करोड़ की बाते आ रही है l गाँव गाँव मे लड़ाई झगड़ा, दंगा कराना कांग्रेसियों का काम रह गया है l हर क्षेत्र में गंदी राजनीति का शिकार आम जनता भोग रही है l जनता त्रस्त है और कांग्रेसी नेता मस्त दिखाई दे रहे है l कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल से लड़ने को तैयार है जनता निर्णय करेगी कि जनता के हित के लगातार पंद्रह साल तक सड़क की लड़ाई लड़कर भाजपा ने जो काम किया है और जो मोदी जी के द्वारा नौ साल बेमिसाल काम किया है उसी को आधार मानकर हम चुनाव में जाएंगे एक एक मतदाता से मिलकर अपनी बात को रखेंगे l फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहरायेंगे l इस बार पाटन विधानसभा में भाजपा की जीत जनता सुनिश्चित करेगी l पाटन की जनता भूपेश बघेल और उसके कार्यकर्ताओ से परेशान हो चुकी है l आम जनता को शासकीय सुविधा मुहैया कराने के बजाय सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके धमकी भरी डरावनी राजनीति शिकार बनाने में लगी हुई है l छः दिवस के अल्पकालिक विस्तारक की बैठकों का समापन ग्राम मुड़पार में वरिष्ठजन ,सामाजिक प्रमुख व सरकार के लाभार्थियों का सम्मान कर किया गया। पूरे सप्ताह भर छः दिवस तक मण्डल महामंत्री हरिशंकर साहू सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा ने संचालन किया l भाजपा मध्यमण्डल पाटन में अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सुश्री विभा नहरेल जी के द्वारा छः शक्तिकेन्द्र अठारह बूथों में प्रवास किया जो कि इस प्रकार से है l शक्तिकेन्द्र – तरीघाट प्रवास प्रभारी – श्रीमति चन्द्रिका साहू सह प्रभारी – रामनारायण साहू, गजेंद्र साहू, रूपेश निषाद, बूथ अध्यक्ष सिपकोनहा – अशोक निषाद, धनेंद्र धृतलहरे, तरीघाट – यतेश्वर निषाद, डोमेश सिन्हा सोनपुर – पुरुषोत्तम निषाद, धनेश्वर साहूशक्तिकेन्द्र – सिकोला प्रवास प्रभारी – योगेश भाले, सह प्रभारी – अतीस सपहा, सुनील वर्मा बूथ अध्यक्ष तुलसी – सुरेश निषाद, चंगोरी – इंद्रकुमार वर्मा, ठाकुराइन टोला, शक्तिकेन्द्र – कसहि प्रभारी – होरीलाल देवांगन, सह प्रभारी – मनेंद्र दास वैष्णव, महेंद्र यदु, बूथ अध्यक्ष कसहि – मोहित साहू, सेमरी – गोविंद वर्मा, धुमा – नेहरू बंजारे, सोरम – राजेश वर्मा, शक्तिकेन्द्र – पंदर, प्रवास प्रभारी – हर्ष वर्धन भाले , सह प्रभारी – संतोष वर्मा, बलवंत वर्मा बूथ अध्यक्ष मटिया – ध्रुव वर्मा, गुजरा – हिरामन कौशिक, टिकेंद्र यादव, पंदर – सुनील वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, शक्तिकेन्द्र – मुड़पार, प्रवास प्रभारी – हरप्रसाद आडील, सह प्रभारी – भोजराम यादव, हेमनाथ देवांगन बूथ प्रवास, महका खुर्द (परेवाडीह)-विजय वर्मा, महका कला- दिलीप सिन्हा, मुड़पार- शत्रुहन यादव में सघन बैठक आहूत किया गया l विभिन्न स्थानों की बैठकों में पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्तावो की विशेष उपस्थिति रही l इस अवसर पर मुख्यरूप से हर्षवर्धन भाले उपाध्यक्ष, योगेश निक्की भाले उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, होरीलाल देवांगन भाजपा पाटन नगर अध्यक्ष, कुणाल शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, केशव बन्छोर, श्रीमति निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा, चन्द्रिका साहू जिला मंत्री, रानी बन्छोर महामंत्री ,मंजुलता अंगारे प्रभारी,पुष्पा खरे महामंत्री , खोरबाहरा साहू,जीतेन्द्र मेश्राम, पुनीत निषाद,दिनेश चक्रधारी,देवेंद्र साहू, टेकसिंह,कमलनारायण,किरण मेश्राम,चमेली, शशिधर साहू,यशवंत साहू,जयराम सिन्हा,गणेश गोस्वामी, नरोत्तम पटेल,तजेंद्र सिन्हा, छगन साहू,बेदराम साहू, कुमारी सिन्हा होमन जांगडे , भागवत निषाद, गौतम निषाद, मनराखन निषाद, कुंजलाल निषाद, महेंद्र वर्मा,देवेंद्र वर्मा,कृष्णा वर्मा,हीरेन्द्र वर्मा,डोमार वर्मा,कमलनारायण वर्मा,नरेन्द्र बन्छोर, कुबेर वर्मा, घनश्याम नायक,गालव वर्मा, बलभद्र वर्मा,धीरज मिश्रा,रामभरोषा ठाकुर, विश्राम सिंह,युमन सिंह, अरुणकुमार,खेमसिंह वर्मा,मिना वर्मा,यगेश्वरी यदु, सुनील,पवन वर्मा, संजय भाले, राज देवांगन,दामोदर चक्रधारी, छबिश्याम देवांगम,डागेश्वर वर्मा, राकी शर्मा, हिरासिंह वर्मा, राजाराम,नंदकुमार कश्यप,जोहन नायक , देवकुमारी वर्मा, नोहर बघेल, रामाधार वर्मा, रामलाल वर्मा, विश्वनाथ धिवर,महेश ठाकुर, दिलीप नायक,सुनील वर्मा देवनारायण वर्मा , सुनील वर्मा, संतोष वर्मा, रामेश्वर बघेल, मोहन बघेल, राजकुमार बघेल,यशवंत साहू, ध्रुवकुमार वर्मा,राजेश यादव,ओमकार वर्मा,कमलेश पटेल,हेमनाथ देवांगन, विजय वर्मा,संजय वर्मा, चोवाराम निर्मल,पुष्कर साहू, डीकेश कुमार, दिलीप सिन्हा,टिकेश्वरी ठाकुर, देवश्री सिन्हा,प्रमिला ठाकुर,उर्वशी वर्मा,पूनम सिन्हा,हीरालाल सिन्हा, तिलेश्वरी,विष्णुप्रसाद, झूकुराम पटेल, पुनीत राम,लक्ष्मण यादव,राजेंद्र यादव,रुखमज यादव, चेतन यदु,रेवती यादव,ममता यादव,रामनाथ यादव, संतलाल महलवार, सोनमनी यादव, विनोद कुमार, तुषार यादव सहित सभी बूथों के भाजपा परिवार के महिला,पुरुष एवं युवा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *