उतई ।शा उ मा वि पुरई मे कक्षा पहली मे, कक्षा छटवी मे और कक्षा नवमी मे दाखिला लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियो के मांथे पर तिलक लगाकर ,मिठाई खिलाकर और पुस्तक प्रदान कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। गांव की सरपंच श्रीमती उमा रिगरी ने कहां कि बच्चो के भविष्य को उज्जवल बनाने के तीन स्थान कक्षा-मंच-मैदान ।इन तीनो मे से किसी एक जगह बच्चे लगन लगा कर मेहनत करे तो उन्हे आगे बढने से कोई रोक नही सकता।उसके पश्चात शा उ मा वि पुरई की छात्राओं को निःशुल्क साइकल सरस्वती योजना के तहत 26 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच उमा रिगरी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत, संस्था के प्राचार्य सीमा दवे, जनभागीदारी समिति के सदस्य ननकू राम साहू, लोकेश्वर हिरवानी, उत्तरा कोसरे, रेवती यादव, विधायक प्रतिनिधि यशोदा साहू शिक्षक गन विनोद सिन्हा,गणवीर मेम, चंद्राकर मेम, पारखे मेम, पूर्व मा शाला के प्रधानाचार्य श्रीमती खोब्रागढे मेम, नागरिक गण व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
पुरई स्कूल में हुआ शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन
