उतई । महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अति कुपोषित बच्चों के लिए सीसीसेम कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत उतई के आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला बाल विकास यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अति कुपोषित बच्चों में सुधार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों का ऊंचाई के हिसाब से वजन किया गया। कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्षद प्रहलाद वर्मा विरेन्द्र गोस्वामी सूरता सिंह गढे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी ठाकुर सरस्वती चंद्राकर सरिता साहू पुष्पा नेताम आंगनबाड़ी सहायिका नगर के अनेक शिशु एवं उनकी माताएं उपस्थित थी।
उतई नगर को कुपोषण मुक्त बनाने का लिया निर्णय
