देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अंतर्गत 7 गांव में बूथ कमेटी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है कि नहीं इसके संबंध में बूथ के कार्यकर्ता ग्रामीणों से बात करें। प्रदेश सरकार ने 60 से अधिक योजनाओं के माध्यम से गांव गरीब किसान की आर्थिक मदद की है। बूथ के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पेयजल तथा बिजली बिल हाफ करने का काम हुआ है। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहते हुए भाजपा के झूठे वादों को बेनकाब करने कहा। भाजपा अफवाह फैलाने का काम करती है। केंद्र सरकार ने जनता को सिर्फ महंगाई दी है। बूथ चलो अभियान के तहत रविवार को टीम ग्राम नाहंदा, संबलपुर(क), कन्याडबरी, गणेशखपरी, मनकी राघोनवागांव तथा खैरा में बूथ कमेटी के सदस्यों तथा राजीव युवा मितान क्लब को मार्गदर्शन दिया। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हेमलता साहू, ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवलदीप गंजीर, जिला कांग्रेस महामंत्री दुर्गा ठाकुर, सेक्टर प्रभारी सुमन सोनबोईर, जनपद सदस्य जानकी साहू, श्याम सिन्हा, गुल्लू ठाकुर, टीकाराम साहू, देवनाथ कंवर, डुबेदास साहू, देवकुमार नेताम, भारत चौधरी, जागेश्वर साहू, मेहतर साहू, सियाराम सोनकर, रामकृपाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, ग्रामीण कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : केशव शर्मा
