जामगांव सोसायटी में रात को बंद कमरे में मिली एक महिला, सुबह मिली चौकीदार की फांसी के फंदे पर लटकती लाश

पाटन। सेवा सहकारी समिति जामगांव-आर के चौकीदार राजू राव बाघ पिता स्व.खण्डेराव बाघ उम्र 40 वर्ष की आज सुबह सोसायटी के कुछ दूरी पर एक खेत के पेड़ में फाँसी की फंदे में लटकती हुई मिली।
सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सोसायटी के आसपास सड़क हादसा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों को भनक लगी कि सोसायटी के अंदर कोई महिला है। तब मौके पर जामगांव-आर पुलिस की मौजूदगी में महिला को बंद कमरे से निकाला गया। उक्त महिला सोसायटी की कमरे में थी। जबकि बाहर से दरवाजा बंद था जिसका चाबी चौकीदार राजू के पास रहता था। जिस समय महिला सोसायटी में थी उस समय चौकीदार वहां मौजूद नही था। उसके मोबाईल पर सम्पर्क किया गया था लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नही दिया गया। मामले की खुलासा पुलिस जांच के बाद हो सकती है की रात के समय सोसायटी में कौन-कौन आये थे। सोसायटी में लगे सीसी कैमरा की जांच के बाद मामले की खुलासा हो सकती है। कि महिला के साथ और कौन-कौन थे। जामगांव-आर थाना में मामले को पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला को रात में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *