रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग विकासखंड में जल जीवन मिशन कार्य के सुस्त रवैए व गुणवत्ताहीन विकास कार्य होने से जे जे एम मिशन के कार्य पर लग रहा है ग्रहण। जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजना हर घर शुद्ध पेयजल अब संकट में नजर आता दिख रहा है। जहां ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत स्पष्ट निर्माण कार्य में देखने को मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के बार-बार आदेश के बाद भी पी एच ई विभाग के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जहां जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य में ठेकेदार अधिकारियों की मिलीभगत से जमकर अनियमितता बरत रहे हैं ।अब तक कई गांव ऐसे हैं जहां कार्य कि गति धीमी है और कहीं कहीं तो ठेकेदार के द्वारा काम बंद कर अधूरे ही छोड़ दिया गया है। अब तक गलियों का तोड़े हुए सीसी सड़क को भी ठेकेदार के द्वारा पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया है। जहां राज्य शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया सीसी सड़क बारिश के आने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।
शो पीस बना मिशन……….
ग्रामीण क्षेत्रों में जे जे एम कार्य मात्र शोपीस बनकर रह गया है। कई सारे गांव में तो पाइपलाइन का निर्माण तो कर दिया गया है लेकीन जहां अब तक पानी टंकी का निर्माण नहीं हुआ है जिसे क्रेडा सोलर पैनल से कनेक्ट कर दिए गए लेकिन पानी की कम क्षमता के चलते कनेक्शन को अब तक चालू नहीं किया गया है।
ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत में भी हालत खराब……..
ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत जैसे देवभोग,डूमरबाहाल , माडागांव, गिरसुल, सिनापली ऐसे कई सारी और भी गांव है जिसमें जल जीवन मिशन का कार्य कछुए की चाल से चल रहा है और गुणवत्ता का नामोनिशान भी नहीं।
विभाग के एसडीओ व इंजीनियर के सतत मोनिटरिंग का अभाव …
जहां जल जीवन मिशन का कार्य जहां हो रहा है वहा ठेकेदार को इंजीनियर की देखरेख में निर्माण कार्य करवाना होता है ।मगर यहां सभी नियमों को अधिकारी व ठेकेदार ठेंगा दिखाकर अनदेखी करते आ रहे हैं। निर्माण हो रहे कार्य में जहां जेसीबी चालक व निर्माण कार्य करने वाले मजदूर ही आज इंजीनियर का कार्य कर रहे हैं ।यही कारण है कि जिस माप से गड्ढे पर पाइप डालना है वहां आज कई जगह तो दो से तीन फीट में ही पाइप डाल दिया जा रहा हैं। टंकी निर्माण में मटेरियल में धांधली कर बनाया जा रहा है जहां निर्माण हो रहे टंकी में छड़ स्पष्ट रूप से दिख रहा है जिसे ठेकेदार अधिकारियों अपनी कमजोरी छुपाने, रेत ,सीमेंट का लेप लगाकर छुपा रहे हैं।
ठेकेदारो के द्वारा भुगतान का हवाला देकर हमेशा बचाने का प्रयास…..
अंचल में चल रहे समस्त जल जीवन मिशन के कार्यों में सारी गलती ठेकेदारों के द्वारा हमेशा विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर थोप देते हैं। कार्य का तिस पर्सेंटेज के भुगतान का हवाला देकर काम के प्रती हमेशा बचते फिरते हैं। जब इस सम्बन्ध में देवभोग एस डी ओ से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि अभि अलाटमेंट आने वाली हैं। और सभी का बिल मूल्यांकन के हिसाब से पुटप हों गया हैं और कार्य के हिसाब से जल्द इनको भुगतान कर दिया जाएगा।
