पाटन। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन,युवा सम्मेलन,शोभायात्रा एवं आमसभा का आयोजन 02 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से पाटन में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,अतिविशिष्ट अतिथि द्वारिकाधीश यादव जी संसदीय सचिव (छ.ग. शासन),रामकुमार यादव उपाध्यक्ष- पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण (छ.ग. शासन),विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र कश्यप नगर पंचायत अध्यक्ष-पाटन, आशीष वर्मा ओ. एस. डी. मुख्यमंत्री, देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर, जवाहर वर्मा अध्यक्ष-छ.ग. सहकारी साख समिति, अध्यक्षता जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।


