पाटन विकास के शासकीय हाई स्कूल बटंग के प्राचार्य श्रीमती के राज श्री राव के सेवनिवृति के अवसर पर संकुल स्तरीय बिदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, जिले के एपिसी विवेक शर्मा, ग्राम के सरपंच श्रीमती मिथलेश चौबे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित सिन्हा, अरविन्द चौबे, हायर सेकेंडरी स्कूल पाहंदा के प्राचार्य जे पी पाण्डेय व उरला के प्राचार्य शुक्ला मैडम अतिथि के रूप मे शामिल हुए ।उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर्ड नहीं होता, उनके द्वारा समाज को दिशा प्रदान करने का कार्य निरंतर चलते रहता है बस उसकी भूमिका बदल जाती है। ग्राम के सरपंच व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यो ने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण व उपलब्धियों के बारे मे अपनें विचार रखे। प्राचार्य श्रीमती के राजश्री राव ने अपने शिक्षकीय जीवन के बारे मे विवरण दिये और बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किये। इस अवसर पर संकुल केन्द्र बटंग के सभी शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पूर्व छात्र सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
प्राचार्य के सेवानृवित होने पर संकुल स्तर पर बिदाई,,जिला शिक्षा अधिकारी रहे उपस्थित,
