मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत

पीएम मोदी के संवाद मेरा बूथ सबसे मजबूत को भाजपाइयों ने सुना

गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा। जिले के भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी का संवाद हरदीभाटा सामुदायिक भवन में सुना गया । इस दौरान भाजपा जिला गरियाबंद पूर्व महामन्त्री एवं संवाद मंडल प्रभारी मुरलीधर सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष  दुलार सिन्हा के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करके किया गया । 

          भाजपा जिला गरियाबंद पूर्व जिला महामंत्री एवं संवाद कार्यक्रम मंडल प्रभारी ने कहा कि पिछले 9 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई, दुनिया में भारत का वर्चस्व बड़ा है। मोदी जी की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल और कांग्रेस परेशान है, मोदी को हराने के लिए विरोधी एक हो रहे हैं और महागठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं । इसके बावजूद वह मोदी जी के विजयी रथ को रोक नहीं पाएंगे और लगातार तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी ।

यह दौरान मंडल संवाद प्रभारी ने बताया कि कार्यकर्ता किस प्रकार अपने बूथ को जीतकर चुनाव जीता जा सकता है और किस प्रकार अपने बूथ को मजबूत बनाया जा सकता है इन बातों के बारे में सिखाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । भाजपा संगठन के साथ आगे बढ़ती है उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी जाती है । ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का सम्बोधन कार्यकर्ताओं ने सुना और बूथ को मजबूत कर भाजपा एक बार फिर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री द्वय मनोहर बघेल, दिलीप साहू, मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, बिसेसर सिक्का, आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, बाबूलाल साहू भाजयुमो जिलामंत्री तुलसी राठौर, भाजयुमो महामंत्री पूलस्त शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, प्रदीप शर्मा, मनोज निर्मलकर, सुनील पटेल, नैनसिंह नेताम, भोजलाल साहू, चवरसाय देवंशी, विष्णु देवंशी, संतोष यादव, हरीश यादव, सुखराम निर्मलकर, हनीफ खान, कौशिक पटेल, गोलू पांडे, सहित भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *