देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस का बूथ चलो अभियान चल रहा है। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अंतर्गत पांच ग्राम की बूथ कमेटी की बैठक लेकर संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसान, मजदूर, युवा तथा महिलाओं के जेब में अनेक योजनाओं के तहत पैसा डालने का काम कर रही है। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार गांव गरीब किसान की जेब से पैसा निकालने का काम कर रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम तथा महंगाई लगातार बढ़ती जा रहे हैं। कांग्रेस की बूथ कमेटी तथा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गांव में इसका प्रचार प्रसार करें तथा आने वाले समय में प्रदेश तथा देश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। संसदीय सचिव ने ग्राम मुढिया, भीमकन्हार, मारी बस्ती, रीवागहन तथा कुआंगांव में कांग्रेस की बूथ कमेटी तथा ग्रामीणों को संबोधित किया। कांग्रेस के बूथ कमेटी के सदस्यों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, जोन प्रभारी व महामंत्री संजीव चौधरी ने भी संबोधित कर प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं बताई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री दुर्गा ठाकुर, मंडी सदस्य भूपेश नायक, जनपद सदस्य फिरंताराम उईके,केजूराम सोनबोईर, नरेंद्र साहू, माधव ठाकुर, रामकुमार साहू सरपंच वंदना नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थी।
बूथ चलो अभियान :- पांच गांव में पहुंचे संसदीय सचिव हम धर्म के नाम पर नहीं विकास के नाम पर वोट मांगते हैं : निषाद
