दुर्ग नगर निगम वार्ड 42 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रीति गीते विजयी रही

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 42 के उपचुनाव में प्रीति गीते चुनाव जीत गई है वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की कांता साहू को 647 वोटों से पराजित की। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत कसारीडीह वार्ड क्र.-42 के पार्षद पद के उपचुनाव की मतों की गिनती सुबह 09 बजे से हुई। मतगणना के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम ने जेआरडी स्कूल(गर्वमेंट स्कूल) को केंद्र बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *