रायपुर/धरसीवा –भारतीय जनता पार्टी मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है इस पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के महामंत्री एवं असंगठित श्रम मंडल के सदस्य चूड़ामणि साहू ने भारतीय जनता पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा किस मुंह से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जनहितैषी विश्वसनीय सरकार के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रही है। साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक इस पौने 5 साल में सदन में जनहित को लेकर कहीं कोई सकारात्मक प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर नहीं आए केवल और केवल सदन में हंगामा खड़ा करते हुए दिखे सरकार के जनहित के चर्चाओं में भी केवल हंगामा एवं शोरोगुल में मदमस्त रहे रहे आज जब चुनाव नजदीक है केवल 4 महीने शेष है ऐसे में इस मानसून के पावस आखिरी सत्र में भाजपा के पास कही कोई मुद्दा नहीं है मीडिया में बने रहने के लिए और राजनीति करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव की दिखावा करने जा रहे हैं।
साहू ने कहा कि जो कार्य भाजपा शासन में पिछले 15 सालों में नहीं दिखे, वह कार्य कांग्रेस शासनकाल में साढ़े चार साल में ही धरातल पर दिखने लग गए हैं। कांग्रेस की भूपेश सरकार प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के लिए चौतरफा जनहितैषी विकास कार्य तेज गति से कर रही है। चुनाव में किए अपने 95 प्रतिशत वादों को कांग्रेस सरकार ने पूरा कर चूकी है है। प्रदेश में किसानों को 2660 रु. रुपए धान की कीमत मिल रहा है जो देश के किसी भी राज्यों में इतनी कीमत नहीं दिया जा रहा है। 44 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफ, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता, 5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार 50 हजार से अधिक सरकारी पदों पर सीधी भर्ती आंगनबाड़ी, मितानिन होमगार्ड के जवान कोटवार पटेल के मानदेय में वृद्धि किया गया है।
साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल किया है यह भाजपा के विधायकों को पच नहीं रहा है इसलिए भाजपा अब आखिरी सत्र में भी हंगामा करने के लिए और सत्र को प्रभावित करने के लिए इस प्रकार से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रही है।
जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार के साथ भाजपा अपने आप को चर्चा में बनाए रखने अविश्वास प्रस्ताव की कर रही ढोंग- साहू
