पाटन। उतई थाना क्षेत्र के गांव-गांव में बेखौफ शराब माफिया खुले आम शराब बेच रहे है। गावों के। गली मोहल्लों में बिक रही अवैध शराब के इस्तेमाल से न सिर्फ पीने वाले बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि उनके परिवार भी बुरी तरह बिखर रहे हैं। इस मामले में पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम जानकारी के बाद भी चुप्पी साधे हुए है। पुलिस द्वारा कभी-कभी कार्यवाही कर खानापूर्ति किया जाता है।
पाटन क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम सेलूद के हृदय स्थल बजरंग चौक में दर्जन भर से अधिक लोग अवैध शराब बेचते है। सुबह 6 बजते ही अवैध शराब कारोबारियों का दुकान सज जाता है। यहां पर अवैध शराब बेचने वाले लोगों की बताये जगह पर पहुंचा कर उन्हें शराब उपलब्ध करवाते है।
वही दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में तंबू तानकर अस्थाई होटल की आड़ में अवैध शराब बेचा जाता है। शराब की अवैध धंधा में यहां के पूर्व जनप्रतिनिधि भी पीछे नही है। अवैध शराब बेचने वालों के ऊपर ठोस कार्यवाह नही होने के कारण इनका हौसला बुलंद है। शाम होते ही मदिरा प्रेमियों की जमघट सेलूद मुख्य चौक में लगा रहता है।
