सेलूद में हुआ उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा का जोशीला स्वागत

  • बूथ चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

पाटन। बूथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव आज गुरुवार को सेलुद पहुंचने पर बूथ प्रभारी और वार्ड के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया । इससे पूर्व मिनी माता के प्रतिमा में माल्यार्पण पहना कर पुजा अर्चना किया।

धान खरीदी केन्द्र सेलुद में आयोजित है तैयार हम बूथ चलो अभियान में बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि पांच साल पहले आपने अपने मतदान से विधायक चुना था लेकिन 2023 में आपको मुख्यमंत्री बनाने के लिये मतदान करना है। पाटन में सभी काम व्यवस्थित है । 2018 में जो नतीजे आये हम लोगों ने भी नहीं सोचा था । लेकिन ये सब संभव आप सभी के द्वारा मोर्चा संभालकर रखने से हुआ।उन्होंने अपने संबोधन में ज्यादातर समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जमकर तारीफ किया। इसके अलावा उन्होंने शासन की नीतियों से भी कार्यकर्ताओं से अवगत कराया। टी एस बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री पाटन के सभी 243 बुथ में नहीं जा सकते है । आप लोगों के माध्यम से ही जा सकते है। छत्तीसगढ के अस्तित्व को बढाते हुए हमारी सरकार ने काम किया है । छत्तीसगढ़ के बारे में जैसा बाहर वाले सोचते है की ये नक्सलगढ़ है वैसा नहीं है। लोगों की सोच को बदलना है। यहां खनिज,लोहा ,हीरा, कोयला, सोना सभी खनिज संसाधन है । राज्य सरकार ने प्रदेश की संस्कृति,तीज त्योंहार को संजोया है। किसानों को धान की कीमत 2500 रूपये देने वाली पहला प्रदेश है। मैं भी किसान हूँ मुख्यमंत्री जी जब बटन दबाते है तो मेरे खाते में भी पैसा पहुँचता है। उस विश्वास पर भरोसा मांगने के लिए हम सब तैयार है । प्रधानमंत्री के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि जहां से वे चुनाव लड़ते है वहां के किसानों को धान का मूल्य 1200 से 1300 रुपये मिलता है जबकि छत्तीसगढ़ के किसानों को अब 2800 रुपये से भी अधिक मिलेगा। गोधन न्याय योजना से गोबर ब्रिक्री कर कई लोगों से स्कूटर,मोटरसाइकिल भी खरीद लिया है। अब प्रधानमंत्री भी कह रहे है कि हमें भी कोशिश करना है। लेकिन छत्तीसगढ सरकार ये सब करके आगे बढ़ गये है । अंत मे उन्होंने भूपेश बघेल की जयकारे के साथ सम्बोधन समाप्त किया।

बता दें,गुरुवार से प्रदेश कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरू हुआ हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस बाबा सबसे पहले पाटन विधानसभा क्षेत्र कुम्हारी एवं उसके बाद सेलुद पहुंचे । सेलुद के धान खरीदी केन्द्र में सैकड़ों कांग्रेसियों ने स्वागत किया। सिंहदेव ने एक एक कर पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला पाटन की तरफ बढ़ गए।

मौके पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,मनीष बंछोर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे, चैतन्य बघेल,साख समिति सेक्टर 1 अध्यक्ष जवाहर वर्मा,कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू अपेक्स बैंक छत्तीसगढ डायरेक्टर राकेश ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पवन पटेल पाटन, सालिक साहू,जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे,पुर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, संजय यदु,बल्लू रॉय, त्रिभुवन यदु ,अंशु रजक,मोरध्वज साहू,अजय राजपुत,भागवत बंछोर हेमंत देवाँगन ,नरेश श्रीवास पुरुषोत्तम कश्यप, राकेश साहू, श्यामलाल साहू ,संतराम कुर्रे , महेश साहू,नरेश श्रीवास, सुरेश कपुर,कार्तिक वर्मा, श्याम कुमार वर्मा, मन्नु यदु सालिक साहू सुरेन्द्र कुर्रे ,ललित सिन्हा, रुपराम साहू, रमेश कश्यप संजय यादव, निर्मला कोसरे सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *