रायपुर। भाजपा से कांग्रेस में शामिल वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नंदकुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, बनाए गए राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष
