पाटन के शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिये पालकों को कर रहे है प्रेरित

पाटन. पढ़ई तुंहर दुवार cgschool. in ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तैयार वेबसाइट में अब तक ज्यादातर हाई स्कूल एवम माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा पढ़ाई किया जा रहा है जिसमे काफी सफलता भी मिली है l जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा योजना तैयार किया गया है। जिसमे अब प्राथमिक विद्यालयों के शतप्रतिशत बच्चे जो हमारे शिक्षा स्तर के नीव एवम पहली कढ़ी है । उन्हें भी शतप्रतिशत बच्चों को virtual class की सुविधा दी जावे इसी तर्ज पर जिला नोडल अधिकारी पुष्पा पुरषोत्तम के निर्देश पर ब्लॉक नोडल अधिकारी सविता देशलहरे द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षको को वर्चुअल class के लिए प्रेरित करने एवं सभी शिक्षको को इसे जुड़ने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया है l विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदाले , सहायक विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे , आकांक्षा अग्रवाल , सविता देशलहरे एवम संकुल समन्वको के माध्यम से cisko webex app को प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके पालको से चर्चा कर मोबाइल में डाऊनलोड करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है साथ ही बच्चों का पढ़ाई में नुकसान न हों इसलिए यह किया जा रहा है l विकाशखण्ड स्तर पर गठित टीम द्वारा प्रतिदिन वर्चुअल क्लास का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि शिक्षक पूरी तैयारी के साथ बच्चो को पढ़ाये और बच्चों द्वारा प्रश्न पूछने पर , शंका समाधान में विलंब न हो l विकाशखण्ड स्तरीय गठित टीम के माध्यम से निम्न प्रकार से कार्य किया जा रहा है :-

गांव या घर के बड़े बच्चो के मदद से प्राथमिक माध्यमिक स्तर के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सहयोग के लिए प्रेरित करना , पालको को प्रेरित करना ताकि बच्चो को सहयोग करे , समुदाय स्तर पर सहयोग , एक मोबाइल से एक या अधिक बच्चे शामिल होकर सोसल डिस्टेन्स रखकर ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से अपनी पढ़ाई सतत जारी रहे इस हेतु पाटन विकाशखण्ड के शिक्षा विभाग के अमले अथक प्रयास में लगे हुए हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *