किसानों का आनलाइन रिकार्ड में नाम नहीं, किसान दो वर्षों से तहसील के चक्कर काटने मजबूर, जिसके कारण खेत मे बिजली कनेक्शन का कार्य रुका

पाटन.विकासखंड पाटन में राजस्व का मामला लागातार बढ़ता ही जा रहा है। नियमित तहसील कार्यालय में समाधान नही होने के कारण अब किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इनका कहना है कि छोटे मोटे काम के लिये भी साल भर घूमना पड़ता है। इसी प्रकार एक मामला ग्राम फेकारी ( सेलूद ) निवासी किसान का है।जो अपने मुल जमीन के सभी दस्तावेज में नाम होने के बाद भी सिर्फ आनलाइन रिकार्ड में त्रुटि होने के कारण 2018 से पाटन तहसील का चक्कर काट रहा है। ।किसानों को आनलाइन रिकार्ड की त्रुटि होने पर ग्राम सेलुद में 16 -3- 2018 को ग्राम सुराज अभियान में आवेदन देने के बाद से लगातार दो वर्षों तक तहसील के चक्कर काट रहे है । लेकिन अभी तक उक्त रिकार्ड में सुधार नहीं हो पाया है और पाटन तहसील के चक्कर काटने विवश है ।ग्राम फेकारी के किसान उमाशंकर पिता राजकुमार साहू 70/2 ,595/ 1, खसरा में त्रुटि सुधार , राजकुमार पिता पंचूराम साहू के 70/7,688/1, 629/1, 487 241/1 में त्रुटि सुधार सोमेश्वर साहू पिता भगोली राम साहू 70/1 , 70/3, 70/4 , 70/5 ,70/6 त्रुटि सुधार इसी प्रकार दानी राम साहू पिता पंचूराम साहू 595 /3 ,70/9 मनीराम साहू पिता पंचूराम साहू का 70/8 , 595/2 , 628/3 ,629/ 3 भी त्रुटि सुधार के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन लगा हुआ है।किसानों ने बताया कि कई बार तहसीलदार व पटवारी से मुलाकात करके आन् लाइन रिकार्ड दुरुस्त का प्रयास किया गया।लेकिन लगातार घुमाने के कारण वे अब थक चुके है।इसके कारण किसानों को खेत मे बिजली का कनेक्शन नही मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *