देवभोग के भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेराव करने बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे

रोशन अवस्थी@देवभोग। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा पीएससी में हुए घोटाले के विरोध में आज मुख्यमंत्री निवास घेराव में गरियाबंद जिले के देवभोग, गोहरापदर,झाखरपारा मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रायपुर में हुए प्रदर्शन में भाग लिया।

राजधानी रायपुर प्रदर्शन में शामिल होने के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए देवभोग युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिशंकर माझी एवं संजय साहू, दुष्यंत पात्र, प्रेम मांझी, प्रमोद श्री चंद्र बीसी प्रवीण कुमार रेक राज केदार नागेश उमाशंकर, निधि एवं समस्त अन्य ने कहा कि कुछ दिन पहले पीएससी एग्जाम छात्रों द्वारा दिए थे। जिसमें प्रदेश के भूपेश सरकार द्वारा पक्षपात तरीके से उम्मीदवारों का चयन किया गया। पीएससी में भेदभाव पूर्ण तरीके से हुए चायत से पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों में खासा नाराजगी है। पीएससी एग्जाम में अपने ही लोगों का मुख्यमंत्री द्वारा चयन किया गया है जोकि न्याय संगत नहीं है।

पीएससी संग्राम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पुर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद सुनील सोनी राजेश मूणत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत भाजयुमो छ.ग. युवा कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथियों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *