उतई। विधायक प्रतिनिधी भीषम हिरवानी ने एक विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि नगर पंचायत उतई के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो के द्वारा लगातार गृहमंत्री की विभिन्न कार्यक्रमो में उपेक्षा कर रहे है।जिसे अब बर्दाश्त नही किया जायेगा। भीषम हिरवानी ने बताया कि नगर पंचायत उतई नगर के वार्ड नम्बर 9 नेहरू नगर में छतीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना किया गया।जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को आमंत्रित नही किया गया। और न ही उपयुक्त स्थल का चुनाव किया गया है।साथ ही साथ उतई नगर के गणमान्य नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित नही किया गया।उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत उतई के विकास कार्यो के लिये क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री द्वारा करोड़ो रूपये की राशि शासन से स्वीकृत कराए है।परन्तु श्रेय लेने की बात आती है तब नगर पंचायत उतई के पधाधिकारियो के द्वारा गृहमंत्री की उपेक्षा कर स्वंय के सिर में सेहरा बांध लेते है। भीषम हिरवानी ने आगे कहा कि उतई नगर में छतीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थपना होना क्षेत्र के लिये गौरव की बात है ।परन्तु नगर पंचायत उतई के पदाधिकारीयो के द्वारा इस महती कार्यक्रम को हल्के में लेकर मूर्ति अनावरण के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दर किनार कर आमंत्रित ही नही किया गया।आस पास के ग्रामीण जनप्रतिनिधियो को भी मूर्ति अनावरण में आमंत्रित नही किया गया।छग महतारी की मूर्ति स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व छग शासन के गृहमंत्री की उपेक्षा करना नगर पंचायत उतई के पदाधिकारियो की निष्क्रयता को दर्शाती है।अब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की उपेक्षा बर्दाश्त नही की जायेगी।
उतई में छतीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना पर क्षेत्रीय विधायक को भूले
