भाजपाइयों ने अमलेश्वर में मनाई पूर्व पीएम बाजपेयी की जयंती

सेलूद। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल पाटन के द्वारा छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती अमलेश्वर में मनाई गई। सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की ही देन है।  अटल जी ने कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ लेखक व कवि भी थे। उनके सम्बोधन में कविता भी सुनने को मिलता था। भाजपा अटल जी के योगदान को कभी भूल नही पाएगी। अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  हर्षा लोकमणि चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, खिलावन वर्मा , लोकमणि चंद्राकर ,  राजा पाठक,  प्रकाश चंद्राकर , दयानंद सोनकर, मोनू(मोरध्वज साहू), रवि सिंगौर, पवन वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *