मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत संपूर्ण दुर्ग जिले में कलेक्टर के निर्देश पर समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ आज दुर्ग जिले में किया गया । जामगांव एम परियोजना द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल जामगांव m में प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके अवलोकन निरीक्षण के लिए आज अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी आशीष शर्मा, और परियोजना अधिकारी सुमीत गण्डेचा पहुंचे। एसडीएम ने कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम की रूपरेखा और गत वर्ष के कार्य पर चर्चा की, जामगांव एम क्षेत्र में अधिक कुपोषण होने पर उन्होंने अधिक मेहनत करने हेतु निर्देशित किया।
समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम प्रारंभ
