66 वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे डोंडी से कल्पना लाटिया का चयन ,,,

शुभम गुप्ता की रिपोर्ट,,,

66 वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का 8 जून से 13 जून भोपाल में होने वालीं प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की अंडर 19 बालिका फुटबॉल की टीम में गर्ल्स फुटबॉल क्लब – डोंडी से कल्पना लाटिया का चयन इसके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, उक्त बालिका भोपाल में होने वाले इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का बालिका फुटबॉल में प्रतिनिधित्व करेगी l विदित हो कि कोरोना काल के बाद पहली बार शालेय खेल का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जा रहा है l राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये टीम के सभी साथियों, नगर के समस्त खेल प्रेमियों, क्लब की अध्यक्ष ममता जैन, उपाध्यक्ष हेमन्त तन्ना, सदस्यगण, कोच,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी एन. के. ठाकुर, जिला क्रीड़ा समन्वयक जेना , मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी , सोमेश् सोरी, रूपेश नायक, पिंटु भूआर्य, समीर धुर्वा, दिनेश अग्रवाल, नीलेश गौर, सभी प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष सहयोगियों ने शुभकामनाएं व बधाइयाँ प्रेषित किये हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *