बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ाने में पालकों एवं जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा..

पाटन। पाटन ब्लॉक के प्राथमिक शाला चुंनकट्टा में समग्र शिक्षा दुर्ग एवं आह्वान ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से इन दिनों जिले के समस्त बालवाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन सत्र का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 5 से 6 साल के बच्चे जो बालवाड़ी में आते हैं के साथ प्राथमिक शाला के बच्चे भी शामिल हो रहे हैं इस दौरान बुनियादी भाषा और गणित को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है बच्चों की स्वतंत्र रचनाओं और मनोरंजन और रुचि को देखते हुए बहुत से रोचक गतिविधि भी कराई जा रही है इस दौरान गांव के सरपंच जनप्रतिनिधि पालक विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षक के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साथी भी मौजूद थे। इस दौरान समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक कर शाला में भागीदारी की बात पर जोर दिया गया।
इस दौरान आहवान ट्रस्ट के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार शर्मा साथी तुषार साहू के साथ प्रधान पाठक धनेश्वरी बंजारे शिक्षिका सरस्वती वर्मा एवं ग्राम के सरपंच भूषण सिंह सोनवानी मौजूद थे इन्होंने बच्चों को बहुत से गतिविधियों में शामिल होने की बधाई दी और शाला विकास पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। सरपंच द्वारा शाला को बेहतर संवारने प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *