पाटन। ब्लॉक के अंतर्गत आधार सेवा संचालित होती है, जिसके अंतर्गत अभी पाटन नगर में सिर्फ नगर पंचायत पाटन में ही आधार का कार्य हो रहा है, जिसके चलते हितग्राहियों को बहुत समस्या आ रही है, एक दिन में 50 लोग का आधार का कार्य हो पाता है, जिससे अन्य लोग को खाली हाथ वापस जाना पड़ता है।। आपरेटरो द्वारा मुख्यमंत्री को भी आवेदन दिया जा चुका है, जिसके चलते रिट्रेनिंग सभी बंद ऑपरेटरों का हो गया है, लेकिन अभी तक आधार का कार्य बंद है, जिसमें तहसील कार्यालय पाटन, जनपद कार्यालय पाटन, उप तहसील जामगाव आर, खुड़मुडी पंचायत, रानीतराई पंचायत, गाड़ाडीह पंचायत, महुदा पंचायत, इन सभी का आधार सेवा का कार्य बंद है।।।हितग्राहियों से बात करने पर पता चला कि इतनी गर्मी में हम आते है, और कार्य नही हो पाता है, जो कहीं से सही नही है, शासन प्रशासन से आग्रह करते हुए सभी बंद आधार सेंटर को जल्द शुरू करने के लिए प्रशासन जल्दी कार्यवाही करें, जिससे हितग्राहियों को होने वाली समस्याओं से निदान मिले।
पाटन में आधार का काम 15 दिनों से बंद ,,,हितग्राहियों को हो रही समस्या
