उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लाडले विधायक एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से बने यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन अध्यक्ष केश कला बोर्ड राज्य मंत्री नंद कुमार सेन एवं सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद यादव द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक भीषम हिरवानी नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी महाविद्यालय जनभागीदारी प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा सरकारी समिति उतई प्राधिकृत अधिकारी दिवाकर गायकवाड पार्षद विरेन्द्र गोस्वामी तोषण साहू सुरता सिंह गढ़े एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू सरपंच गोवर्धन बारले टिकेद्र ठाकुर दिलीप साहू उपसरपंच महेश कौशिक प्रदीप पाटिल विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू अरुण वर्मा नीलम मारकंडे युवा साथी मुकेश साहू धनंजय नेताम तूकेश्वर ठाकुर शुभम बमभोले कैलाश देवांगन सत्य प्रकाश कौशिक अन्य साथी गण उपस्थित थे। अब महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं आमजन को मिलेगी धूप और बरसात से राहत सभी ने मिलकर मंत्री महोदय ताम्रध्वज साहू का विनम्र आभार व्यक्त किया यात्री प्रतिक्षालय निर्माण हेतु।
शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने यात्री प्रतिक्षालय का किया गया विधिवत उद्घाटन
