दो हजार करोड़ रुपये की शराब घोटाला करने के विरोध भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन

उतई।भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमों जिला दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने के विरोध में आज बाजार चौक उतई से पुरई रोड शराब भट्टी तक बाइक रैली निकालकर पोस्टर अभियान किया गया।कार्यक्रम को भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने गंगाजल को हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो हुआ नहीं अवैध शराब की बिक्री हो रही है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रदेश में अराजकता का माहौल है।भाजयुमों मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु ने प्रदेश के भूपेश सरकार को जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला से कांग्रेस को उनकी घोटालेबाज सरकार के रूप में सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ छलावा किया धोखा किया नहीं बेरोजगारी भत्ता दिया। पिछले साडे 4 साल से युवा रोजगार को तरस रहे हैं पीएससी में भर्ती घोटाला से युवा का विश्वास इस घोटालेबाज भूपेश सरकार से मन हट चुका है आने वाले समय में युवा प्रदेश की निकम्मी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव,भाजयुमों महामंत्री मनोज शर्मा,मुकेश सोनकर,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्रकार, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,भाजयुमों महामंत्री करण सेन,डिलेश गब्बर साहू,भाजयुमों उपाध्यक्ष लुकेश देवांगन,शुभम वर्मा,द्रोण साहू,मंत्री भूषण साहू,भाजयुमों मीडिया प्रभारी भूपेंद्र साहू,जिला किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्रकार,रूपेश पारख,लक्ष्मीनारायण साहू,पार्षद योगेश ठाकुर,सतीश चंद्रकार,चंदु देवांगन,फलेंद्र सिंह राजपूत,बृजमोहन साहू,इमरान खान,पूनमचंद सपहा,लोकेश साहू,पीयूष गंभीर,सहित समस्त पद अधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *