पाटन। संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर नोएडा में 28 मई से 04 जून 2023 तक आयोजित तृतीय खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिता के तहत वेटलिफ्टिंग महिला स्पर्धा में 49 किलो ग्राम वर्ग में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने 173 किलो ग्राम उठाकर विभिन्न वेट कैटेगरी में कुल 501.093 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वेटलिफ्टर का पुनः खिताब जीता। ज्ञात हो कि उनके कोच अजय लोहार ने बताया कि कालीकट विश्वविद्यालय केरल में भी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धा 2023 में भी 169 किलो ग्राम वजन उठाकर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट का खिताब जीता था। उनके विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं के दोहरे उपलब्धि पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने कु ज्ञानेश्वरी को एक बार पुनः विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने पर बधाई एवं जुलाई 2023 में दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पुरे विश्वविद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएँ दी। इस खेलों इंडिया खेल के प्रशिक्षक अजय लोहार, राजनांदगांव एवं डॉ. दिनेश नामदेव, खेल संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय की ओर से आकस्मिक प्रबंधक के रूप में उपस्थित रहे।

