दुर्ग को मिलेगी संगीत महाविद्यालय की सौगात


उतई।दुर्ग में संगीत महाविद्यालय की शुरुआत इसी साल हो जाएगी। यह महाविद्यालय हेमचंद यादव विवि की संबद्धता से नहीं बल्कि खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय चलाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक को महाविद्यालय के लिए जल्द से जल्द भवन तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है। संभवत: यह कॉलेज अपने शुरुआत साल में किसी शासकीय स्कूल में भी संचालित किया जा सकता है, क्योंकि अपर संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शासकीय स्कूल के भवन की मांग की गई है।
संगीत महाविद्यालय की सौगात दुर्ग जिले को मिलने की जानकारी होते ही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को उम्मीद की नई किरण जागृत होने लगी है।आवागमन की दृष्टिकोण से उतई नगर में संगीत महाविद्यालय खुलना चाहिए क्योंकि यहां पर ठहरने,आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था एवं जिला मुख्यालय,राजधानी भी उतई से ज्यादा दूर नहीं छग शासन के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ताम्रध्वज साहू के प्रयास से उतई को संगीत महाविद्यालय की सौगात मिल सकती है ऐसा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का मानना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *