उतई ।जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा खेलगांव खेल मैदान खम्हरिया में 13 मई 2023 से 13 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रशिक्षक बालकदास डहरे ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स के अलावा खो-खो एवं फुटबॉल का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान श्री लोकनाथ साहू संरक्षक संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन खम्हरिया एवं अध्यक्ष साहू समाज खम्हरिया के द्वारा खिलाड़ी बच्चों के पोषण आहार के लिए 10 किलो चना एवं 5 किलो गुड़ अपनी स्वेच्छा से सहयोग प्रदान किए हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में खम्हरिया के अलावा आसपास के गांव धनोरा, बोरसी, हनोदा एवं निकुम गांव से भी बालक बालिका खिलाड़ी सप्ताह में 3 दिन प्रशिक्षण में भाग लेने आ रहे हैं। लोकनाथ साहू के द्वारा बच्चों के पोषण आहार हेतु सहयोग देने पर संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन संस्था के पदाधिकारीगणों में श्री अनिल चतुर्वेदी श्री शेषनारायण पटेल, रोहित डहरे, दुष्यंत कुमार साहू ने सराहना की।
खम्हरिया में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 जून तक
