जिले के नये कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने किया पदभार ग्रहण


दुर्ग 28 मई 2020/ जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर श्री अंकित आनंद से पदभार ग्रहण किया। डाॅ. भूरे इससे पूर्व मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डाॅ. भूरे वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डाॅ. भूरे मूल रूप से महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नाशिक से ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *