/ रायपुर, देश की राजधानी दिल्ली में 16 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ सरेराह चाकू तथा पत्थर से बेरहमी से की गई हत्या, दरिंदगी से भरी इस वारदात का बेटी बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा , भारती शर्मा, रत्ना शर्मा, शशि यादव ,नमिता डडसेना लीना सिन्हा कृष्णा वर्मा ,रश्मि कश्यप, सरिता शर्मा मृणालिनी मिश्रा, दुर्गा सोनबेर, नीलम खान ,सुनीता मेश्राम ,आशा शर्मा ,अमृता श्रीवास्तव, प्रीति ठाकुर ,शोभा तिवारी ,दिव्या शुक्ला ,अंजलि यदु, शीला सिसोदिया, प्रीति ठाकुर ,खिलेश्वरी जायसवाल, मीनाक्षी वर्मा ,लीला रहगडाले ,संतोषी जैतवार ,नीलू वर्मा ,रंजना वर्मा ,किरण मोदी ने कटु शब्दों में निंदा की है । मंच के अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि इस वारदात से दरिंदा भी शर्मसार हो गया है ।लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पूरा देश आक्रोशित है। मंच ने आरोपी साहिल को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित एक्शन लेते हुए फांसी की सजा मुकर्रर करने के लिए माननीय राष्ट्रपति से कार्यवाही की मांग की है ।
